spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

लहरतारा व्यापार मंडल में साइबर क्राइम जागरूकता पर अहम बैठक सम्पन्न एसीपी विदूष सक्सेना ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-लहरतारा व्यापार मंडल समिति की ओर से रविवार दोपहर कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के आवास पर आयोजित साइबर क्राइम जागरूकता बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।इस बैठक में करीब सौ से अधिक व्यापारीगण उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता लहरतारा व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने की।महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल,संरक्षक मंडल के अश्वनी बरनवाल,राकेश जायसवाल,विजय गुप्ता,उपाध्यक्ष भोला केसरी,कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,अंकित गुप्ता,रिंकू सिंह,सौरभ जायसवाल और संयोजक डॉ राजीव राय समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित एसीपी साइबर विदूष सक्सेना ने व्यापारियों को साइबर क्राइम से बचने के प्रभावी तरीके बताए और उपयोगी सुझाव दिए।बैठक के दौरान कई व्यापारियों ने मौके पर ही साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध से जुड़ी अपनी शिकायतें भी एसीपी सक्सेना के समक्ष रखीं।इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसीपी सक्सेना ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।व्यापारियों ने इस तत्परता पर खुशी जाहिर करते हुए एसीपी सक्सेना की जमकर सराहना की और साइबर क्राइम रोकथाम के लिए उनकी पहल को सराहा। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp