एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिस एवं सीज वाहनों के निस्तारण हेतु कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में गुरुवार को थाना राजातालाब प्रांगण में लावारिस वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न करायी गई।इस कार्यवाही में श्री संजीव कुमार शर्मा (कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी),श्री अजय कुमार श्रीवास्तव (सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी),दिनेश राम (निरीक्षक परिवहन शाखा कमिश्नरेट वाराणसी ),श्री राजू कुमार (थानाध्यक्ष थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी) व श्री विनोद कुमार सरोज (पूर्व हेड मुहर्रिर थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी) की उपस्थिति रहे।

नीलामी की कार्यवाही बोलीदाताओ की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।थाना परिसर में खड़े लावारिस पाँच दो पहिया वाहन व मोटर वाहन अधिनियम 207 के अंतर्गत सीज नौ दो पहिया वाहनों की नीलामी 1,55,000 में किया गया।

यह कार्यवाही पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न कराई गई।


