spot_img
26.7 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुल्हीपुर का एक्सटर्नल इंक्वास एसेसमेंट हुआ संपन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस के द्वारा एक्सटर्नल इंक्वास असेसमेंट किया जा रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुल्हीपुर(कानूडीह) में शनिवार को एक्सटर्नल असेसमेंट डॉ दीपाली मोरजकर मैथ्यू और डॉ आशीष मोहन सिन्हा द्वारा किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दुल्हीपुर(कानूडीह) कंचन पटेल एवं क्षेत्रीय एएनएम बबीता चौधरी ने उपस्थित होकर उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डॉ संतोष कुमार ने अवगत कराया कि सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को उनके घर के पास ही आरोग्य मंदिर पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुसार दिया जाएगा।आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का सीएमओ वाराणसी डॉ संदीप चौधरी द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग किया जाता है यदि किसी प्रकार का गैप मिलता है तो उसको समय से पूर्ण करने का कार्य किया जाता है।एक्सटर्नल इंक्वास असेसमेंट के दौरान सभी अतिथियों का अभय प्रजापति और दिनेश कुमार ने स्वागत व सम्मान किया।असेसमेंट के समय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव,बीसीपीएम संगीता,पर्यवेक्षक संतोष कुमार,मनीष कुमार गुप्ता,माखन शर्मा,सीएचओ स्वागत कुमार अंकुश यादव,श्वेता शर्मा,साधना भारती,पल्लवी वर्मा,रोशनी वर्मा एएनएम,सुनीता कुमारी,शालिनी कुमारी,विद्या भारती,सुशील यादव,सीमा यादव,सविता यादव,ममता कुमारी,आशा संगिनी वैजयंती देवी आशा कनौजिया,आशा संगीता देवी,चंदा देवी,चंचला यादव,सीमा देवी,आशा देवी का विशेष सहयोग रहा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp