एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-होली त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक खाद्य 2 वाराणसी के निर्देशानुसार आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सचल दल द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव ने राजातालाब तहसील अंतर्गत नेवादा कपसेठी में तिपहिया वाहन यूपी 65 एनटी 5521 पर विक्रय हेतु रखे कचरी का निरीक्षण किया गया।खाद्य कारोबार कर्ता संतोष प्रजापति पुत्र उत्तम निवासी ग्राम बनौली द्वारा बिना खाद्य लाइसेंस के वितरण कार्य करते मौके पर पाया गया।गुणवत्ता पर संदेह के आधार कचरी का नमूना जांच हेतु संग्रहित करते हुए गुणवत्ता में कमी के आधार पर 26 बोरो में विक्रय हेतु रखे 518 किलोग्राम लगभग मूल्य 26 हजार को सीज किया गया।छतेरी मानापुर में खाद्य कारोबारकर्ता दिनेश केशरी को बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर नोटिस दी गई है।सचल दल में पंकज यादव,जगदीश नारायण सिंह एवं अन्य लोग शामिल रहे।


