एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कार सवार चालक ने रवींद्रपुरी रोड पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया।मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में कर चालक में रविदास गेट के समीप पहुंचतै दो अन्य मोटरसाइकिल सवारों को भी टक्कर मार दिया।स्थानीय लोग ने पर सवार को पकड़ लिए इसके बाद कर में सवार दो लड़कियां कार से नीचे उतर कर गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगी।सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ भी दूर्व्यवहार करने लगी।दोनों लड़कियां पुलिस और स्थानी लोगों के बाद को सुनने के लिए तैयार नहीं हुई।इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों लड़कियों को महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चालक के साथ लेकर लंका थाने भिजवा दिया।आजमगढ़ का रहने वाला कर चालक दोनों लड़कियों को लेकर लंका से होकर रामनगर की तरफ जाने की बात कर रहा था।


