spot_img
15.5 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

कमिश्नर वाराणसी रसुलपुर ग्राम पंचायत के विकास कार्यो का अवलोकन कर दलित सोनकर बस्ती में पहुँच लिया हाल चाल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पिंडरा विकास खण्ड के रसुलपुर ग्राम पंचायत में मंडलायुक्त एस राजलिंगम दोपहर पहुंचकर विकास कार्यो का अवलोकन करते हुए दलित सोनकर बस्ती में ग्रामीणों का हाल चाल लिया।मंडलायुक्त सर्वप्रथम ग्राम सचिवालय रसुलपुर का ग्राम प्रधान कैलाश यादव के साथ अवलोकन किया और मीटिंग हाल,पुस्तकालय,सीएससी सेन्टर,स्वास्थ कक्ष सहित अन्य कक्षाकक्ष व सुविधाओं की जानकारी ली।वहाँ उपस्थित बच्चाराम यादव,भीम यादव,विनोद यादव,जमील अहमद सहित ग्रामीणों से वार्ता कर विकास योजनाओं से लोगों को मिलने वाले लाभ के बाबत जानकारी ली।ग्राम सचिवालय के समीप अन्नपूर्णा भवन,बारात घर,नन्द घर का अवलोकन किया और जानकारी ली।

आदर्श अमृत सरोवर को देखने के बाद सीएसआर फंड से मॉर्निंग वॉक के लिए बने पाथवे को देखने के बाद सीएसआर फंड से इन्टरलाकिग लगाने व एक अस्पताल के लिए भी प्रस्ताव बनाने हेतु मोबाइल से सीडीओ से वार्ता की।इसके बाद पाँचोशिवाला शिव मंदिर के पास मौजूद संसाधनों,बारह फीट ऊंची निर्मित शिवलिंग निर्माण की भी जानकारी ली।पंचकोशी मार्ग के किनारे दलित सोनकर बस्ती का निरीक्षण किया।साफ सफाई पर्याप्त न होने की स्थित में रोस्टर बनाकर प्रधान व सचिव प्रभु प्रकाश सुरेखा से नियमित सफाई का कार्य कराने का निर्देश दिया।सोनकर बस्ती में सुखा देवी,अर्जुन सोनकर,रवि सोनकर व अन्य से सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली।ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए बेहतर कार्यो की सराहना की और कहा कि जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान जल्द कराई जाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp