spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

उपायुक्त स्वतः रोजगार ने हरहुआ ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों संग की समीक्षा बैठक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-डीएम के निर्देश पर मंगलवार को उपायुक्त स्वतःरोजगार पवन कुमार सिंह ने हरहुआ ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर ब्लाक कर्मचारियों संग समीक्षा बैठक की।स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण निपटाते हुए कार्यस्थल पर समय से पहुंचे और आरआरसी का संचालन सचिव हरहाल में नियमित कराना सुनिश्चित करें।अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उपायुक्त स्वतःरोजगार ने बताया कि गांवों में तैनात सचिवों को पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के घर की महिलाओं को समूह से जोड़ने,क्रॉप सर्वे,फार्मर रजिस्ट्री,जनशिकायतों का निस्तारण समय से करने,भ्रमण पंजिका में सम्पादित करने सहित अभिलेखों के रखरखाव के बारे में निर्देशित किया।

साथ में विभिन्न पटलों पर जाकर पूछताछ किया।समीक्षा बैठक में बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा,सहायक विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह,एडीओ पंचायत रवि सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ समाज कल्याण शशांक कुमार,एडीओ एसटी शैलेन्द्र सिंह,जेई एमआई धर्मेंद्र कुमार व सचिव सौरभ श्रीवास्तव,गौरव विश्वकर्मा,सुरेश कुमार मौर्य,आनन्द प्रकाश गोंड,चंदा सिंह,दीक्षा श्रीवास्तव,अमीषा सोनकर,चंचल रेड्डी,वीरेंद्र कुमार,सत्येन्द्र कुमार,पीयूष सिंह,गणेश पटेल शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp