spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

तहसील राजातालाब लेखपाल संघ का चुनाव हुआ सकुशल समपन्न,निर्विरोध चुने गए सातों पदाधिकारी अध्यक्ष बने राजेश मौर्या व मंत्री सोनेलाल पटेल बधाईयों का लगा तांता

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील ईकाई राजातालाब का चुनाव लेखपाल संघ वाराणसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश कुमार यादव,पियूष पाण्डेय व श्यामानन्द सागर के द्वारा जिलाध्यक्ष मान सिंह के उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुआ।जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये।

इस दौरान राजेश मौर्या को अध्यक्ष एवं सोनेलाल पटेल को मंत्री पद के लिए चुना गया।वहीं शेष पदाधिकारी में नित्यानंद सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अंकित कुमार गोंड को उपमंत्री व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार पटेल व कोषाध्यक्ष पद पर परमानंद प्रजापति व आडिटर पद पर अर्चना त्रिपाठी को निर्विरोध चुना गया।वही इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ मान सिंह,जिला मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमन सिंह,उपमंत्री पीयूष पांडेय,कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जायसवाल,ऑडिटर शुभम पांडेय सहित समस्त लेखपाल बन्धु उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp