spot_img
24.8 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

तहसील राजातालाब में तैनात लेखपाल का कारनामा चालीस सालों से अवैध रूप से सरकारी भूमि पर चल रहे विद्यालय के रिपोर्ट को काटकर बनाया दस साल राजस्व की स्वयं करा रही क्षति कार्यवाही के जद में लेखपाल की कार्यशैली

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-तहसील राजातालाब में तैनात लेखपाल का नया कारनामा कुरसातो में आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बीते चालीस सालों से चलाए जा रहे विद्यालय पर लगाया गया मात्र दस साल का अर्थदंड साढ़े सात लाख रुपया,चालीस साल को काटकर ओवर राइटिंग से बनाया गया दस साल सवालो के घेरे में लेखपाल कुरसातो की कार्यशैली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील राजातालाब क्षेत्र के ग्राम पंचायत पर कुरसातो में में आरक्षित सरकारी भूमि के कई काटा पर आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री मद्रासी बाबा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसातो वाराणसी

बीते 1 जुलाई 1984 वर्ष से संचालित है जिसका अस्थायी मान्यता भी बीते 1 जुलाई 1984 का दर्शाया गया है और स्थायी मान्यता वर्ष 2001 में प्राप्त होना बताया गया है जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सरकार भूमि पर विद्यालय 40 वर्षों से संचालित हो रहा है लेकिन कुरसातो की

लेखपाल खुशबू विश्वकर्मा की एक रिपोर्ट इन दिनो तेजी से वायरल हो रही है जिसमे उन्होंने 40 वर्ष को काटकर 10 वर्ष बनाते हुए विद्यालय पर साढ़े सात लाख का ही अर्थदंड लगाकर अपने कार्यशैली को सवालों के घेरे में खड़ा कर ली है।अब देखना यह होगा कि आखिरकार 40 साल को 10 साल बनाकर अर्थदंड लगाने वाली महिला लेखपाल खुशबू विश्वकर्मा पर जिलाधिकारी वाराणसी व एसडीएम राजातालाब किस प्रकार की कार्यवाही करते है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।उपरोक्त सभी घटना क्रम की जानकारी नेशनल मीडिया हेल्पलाइन स्वयं जिलाधिकारी वाराणसी व एसडीएम राजातालाब को देकर कार्यवाही की माँग लेखपाल के खिलाफ करने का कार्य करेगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp