spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसोसिएशन) जनपद शाखा वाराणसी के नई कार्यकारिणी का गठन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसोसिएशन) जनपद शाखा वाराणसी के नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ की एक आवश्यक बैठक विकासखंड हरहुआ सभागार में संरक्षक श्री अशोक सिंह की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी बद्रीप्रसाद बर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।ग्राम विकास अधिकारी संघ की विकास खंड हरहुआ सभागार में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से बृजेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री अभिलाष कुमार को तथा प्रांतीय प्रतिनिधि रामजी श्रीवास्तव को चुना गया।हरहुआ सभागार में हुई उक्त बैठक में सर्वसम्मत से ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश साहनी,संयुक्त मंत्री पुनीत सुनकर,कोषाध्यक्ष गौरव कुमार विश्वकर्मा,संप्रेक्षक सुजीत कुमार,संगठन मंत्री आनंदप्रकाश गौड़ तथा प्रवक्ता महेश्वर प्रसाद,उपाध्यक्ष पद पर अलका शर्मा,विजय कुमार,सोनू पटेल,राजन यादव,गोविंद गिरी को बनाया गया।अशोक सिंह एवं अजय सिंह को सर्वसम्मति से संरक्षक बनाया गया।सर्वसम्मत से हुए इस संघ के चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों ने प्रांगण में स्थापित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल,भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने एवं उनके विचारों को अपनाते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसोसिएशन) के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp