spot_img
43.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

कल्लीपुर डीह बाबा मंदिर के पास नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग का हो रहा स्थापना तीन दिवसीय पूजन अर्चन शुरू

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्लीपुर में ग्रामीणों के सहयोग से प्राचीन डीह बाबा मंदिर के समीप बुधवार यानी 4 तारीख से लेकर 6 तारीख तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लीपुर गांव निवासी प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि नर्मदा नदी से निकले पत्थर से शिवलिंग तथा नन्दी का निर्माण किया गया है प्राचीन डीह बाबा मंदिर के समीप नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग का स्थापना किया जा रहा है जिसमें पंडित मिथिलेश मिश्रा राजेंद्र मिश्रा द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पूजन अर्चन का कार्यक्रम कराया जा रहा है।कल्लीपुर गांव निवासी प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण बीते 6 माह से किया जा रहा है जो वर्तमान समय में बनकर तैयार हो गई है और नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा आगामी 6 फरवरी 2026 को किया जाएगा और ग्रामीणों को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी उसी दिन किया जाएगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp