एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-व्यापारियों का हित उनकी जागरूकता संवेदनशीलता पर निर्भर है।उक्त बातें आर्थिक आरोग्यम के मास्टर ट्रेनर लोकेश तिवारी ने हरहुआ में प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त की।हरहुआ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम सकुशल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।विशेष रूप से उद्यम रजिस्ट्रेशन,जीएसटी तथा सरकार द्वारा लोन पर मिलने वाली सब्सिडी सहित अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित उनकी शंकाओं एवं प्रश्नों को रखने का अवसर मिला,जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं संतोषजनक समाधान किया गया,जिससे व्यापारियों में जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ा।इस अवसर पर हरहुआ व्यापार मंडल के महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता,उपाध्यक्ष विकास जायसवाल,संयुक्त मंत्री राकेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष राकेश सेठ,व्यवस्थापक धीरज जायसवाल,सूचना मंत्री ज्योतिरादित्य गुप्ता सहित आयुष गुप्ता,अमरदीप गुप्ता,दीपक गुप्ता,अनुराग गुप्ता,शनि प्रजापति,पवन गुप्ता एवं अन्य सम्मानित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी व्यापारियों की सहभागिता सराहनीय रही।हरहुआ व्यापार मंडल द्वारा मास्टर ट्रेनर लोकेश तिवारी व जिला ट्रेनर आनन्द दुबे का व्यापारियों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।व्यापारियों ने संकल्प लिया कि संगठन की मजबूती के लिए आर्थिक मदद के साथ कंधा से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे।


