spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

दस नम्बर जूता का मामला पकड़ा तूल:तीन दिन के बाद भी एसडीएम नहीं कर रहे वार्ता अधिवक्ता गणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब के अधिवक्ताओं का लगातार कई दिनों से तहसील में कार्य बहिष्कार जारी है।कई मुद्दों को लेकर अधिवक्ता अधिकारियों के न्यायालय का कार्य बहिष्कार किए हुए हैं।अधिवक्ताओं का कहना था कि विवादों के समाधान के लिए बार एसोसिएशन राजातालाब ने पाँच सदस्यीय समिति बनाकर मामले का समाधान करना चाहा था लेकिन अधिवक्ताओं के प्रयास पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।दी तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री अमृत कुमार पटेल ने जानकारी दी कि पांच सदस्यीय समिति का प्रयास था कि उप जिलाधिकारी न्यायिक के पेशकार और जिलाधिकारी के असंसदीय कथन को लेकर समाधान हो जाए।इस संबंध में दोनों पक्षों में वार्ता हो जाए और समस्या का समाधान कर लिया जाए।

शुक्रवार को इस आशय का पत्र अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के चलते एक बार फिर तहसीलदार राजातालाब को सौपा।शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने परिसर में नारेबाजी भी की।अधिवक्ताओं का कहना था कि उप जिलाधिकारी न्यायिक के पेशकार आशीष कुमार के भ्रष्टाचार और कदाचार को उप जिलाधिकारी राजातालाब बढ़ावा देते हुए बचाव कर रहे हैं।अधिवक्ताओं ने जब मामला उठाया तो उन्होंने दस नंबर जूते की साइज बताते हुए कहा कि उनके पास भी दस नंबर का जूता है।अधिवक्ताओं ने उप जिला अधिकारी के इस बयान की कड़ी निंदा की है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp