spot_img
14.1 C
Varanasi
Saturday, January 17, 2026

Buy now

spot_img

मनबढो ने घर पर चढ़कर की गाली गलौज पति-पत्नी सहित बेटे को पीटा चौबीस घण्टे बीतने के बाद भी राजातालाब पुलिस ने नही दर्ज की मुकदमा आक्रोश पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड कचनार थाना राजातालाब की रहने वाली गुडिया राय पत्नी रमेश राय ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर व पीआरवी 112 पर फोन करके सोमवार देर शाम सात बजे के लगभग आरोप लगाया था कि पीड़िता के घर पर विपक्षी गण विकाश सिंह व अपने भाई व दो व्यक्ति अज्ञात सभी पुत्र अज्ञात आये और गाली देते हुए दरवाजा खटखटाने लगे तो पीड़िता के पति निचे आकर दरवाजा खोला तो विपक्षीगण गाली देते हुए

विपक्षीगण व आकाश सिंह पुत्र अज्ञात निवासी सिहोरवा वाराणसी द्वारा माँ बहन की गाली देते हुए लात घूंसो से बुरी तरह मारने पीटने लगे तब पीड़िता बचाने आई तो पीड़िता को लाठी डंडों से बुरी तरह मारे पीटे हैं।पीड़िता के पति को नाक से खून भी निकला था और पीड़िता व उसके बच्चों को मारने पीटने शोर गुल देख कर आस पडोस के लोग आ गये तो विपक्षीगण माँ बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।पीड़िता द्वारा घटना की सूचना 112 पर फोन कर दी गयी बावजूद पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर राजातालाब पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई उल्टा विपक्षियों के प्रार्थना पत्र पर नन्हकू शर्मा,सूरज राय धनिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया जो चर्चा का विषय बना रहा।वही इस बाबत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे व थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार का कहना रहा कि एसीपी सर के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा लेकिन वास्तविक पीड़िता के तहरीर पर कोई मुकदमा राजातालाब पुलिस ने नहीं दर्ज किया उल्टा राजातालाब से लगभग 8 किलोमीटर दूर से आए हुए विपक्षियों के प्रार्थना पत्र पर राजातालाब पुलिस ने गंभीरता तथा सक्रियता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर एक कौतहुल का विषय बना दिया है।

जोपीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीजीपी लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन बैभव बांगर सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव थाना अध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग किया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp