spot_img
30.1 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026

Buy now

spot_img

नवागत प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने संभाला कार्यभार पिंडरा बाजार में किया पैदल गश्त

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-फूलपुर थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। चार्ज लेने के बाद उन्होंने पिंडरा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचकर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।जहां कैमरे ठीक नहीं मिले या लगे नहीं थे,वहां दुकानदारों को जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।प्रभारी निरीक्षक फूलपुर अतुल सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण और बाजार की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। नियमित गश्त और निगरानी के जरिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक फूलपुर अतुल सिंह,उप निरीक्षक रवि प्रकाश सिंह,उप निरीक्षक राम सिंह यादव,उप निरीक्षक प्रदीप सिंह,उप निरीक्षक मुनिशंकर वर्मा,एसआई विनोद तिवारी,सहित फोर्स मौजूद रहा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp