एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नवागत संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) वाराणसी आलोक प्रियदर्शी के पदभार ग्रहण करने पर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रियदर्शी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।

उन्होंने प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। स्वागत कार्यक्रम में व्यापार मंडल वाराणसी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,मिर्जामुराद व्यापार मंडल के महामंत्री जितेंद्र सोनकर,रमेश कुमार,युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि,युवा प्रदेश मंत्री बृजेश केसरी,मोढैला व्यापार मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग में और जनहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


