एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक पवन यादव चौकी प्रभारी कस्बा जंसा,चौकी प्रभारी रामेश्वर उप निरीक्षक आदित्य सेन एवं उनकी टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हरदासपुर रिंग रोड के पास से एक झोले में अवैध गांजा लिए हुए आरोपी बच्चन मौर्या पुत्र रुपई मौर्या 42 वर्ष निवासी कुरौता गोपालपुर थाना लोहता वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से एक झोले में रखी पुड़ियों में कुल 536 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।जंसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह थाना लोहता क्षेत्र का निवासी है तथा गांजा की पुड़िया बनाकर विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर बिक्री करता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि बीते 15 फरवरी 2026 को जंसा के हरसोस में एक गुमटी (दुकान) के पास खड़े होकर गांजा बेच रहा था।आपको बता दे कि बीते 15 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर “जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस में खुलेआम गांजा बिक्री” संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ था।उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आकाश पटेल पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया था तथा संबंधित चौकी क्षेत्र में अवैध बिक्री की जिम्मेदारी के आधार पर चौकी प्रभारी कस्बा जंसा उप निरीक्षक पवन यादव के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए थे।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी कस्बा जंसा पवन कुमार यादव,चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह,हेड कांस्टेबल मन्नु प्रसाद शामिल रहे।


