spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

नकली कमला नगर पुलिस चौकी खुला देख काशी की जनता हुई आवाक पुलिस भी कुछ देर रही परेशान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जी हां चाँदपुर इस्ट्रियल इस्टेट में पूर्व सांसद डाक्टर विजय सोनकर शास्त्री के आवास के पास कमला नगर पुलिस चौकी खुला देखकर आसपास की क्षेत्रीय जनता भी अवाक रह गई कुछ देर के लिए तो मडुआडीह पुलिस भी परेशान रही की आखिर में पुलिस चौकी कैसे खुल गया।कई जागरूक नागरिक तो पुलिस के बड़ी अधिकारियों से फोन करके भी इसकी जानकारी लेने लगे।

बाद में पता चला कि यहां पर दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल नारी शक्ति का सेट लगा हुआ है।लगाए गए सेट कमला श्री फिल्मस के नारी सशक्तिकरण पर आधारित देश भक्ति से परिपूर्ण धारावाहिक ” नारी शक्ति ” का फिल्मानांक हो रहा है।सेट पर कमला नगर पुलिस चौकी का सेट लगाया गया था जिसे देखकर एक बार तो यही लग रहा था कि बनारस में कोई नया पुलिस चौकी खुला है।

सीरियल का निर्माण काशी विश्वनाथ धारावाहिक बना बनाने वाले वाराणसी के ही मंडूआडीह निवासी दिलीप सोनकर कर रहे है।धारावाहिक में मुख्य भूमिका रवि कोठारी कुणाल सिंह राजपूत गरिमा अग्रवाल प्रिया राजपूत पूर्वी सोनकर महेश पुजारी अभिषेक सक्लानी निरंजन चौबे सरवंती मुखर्जी आदि निभा रहे हैं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp