spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

प्रधान सचिव दोनों मिलकर संसाधनों का सदुपयोग कर गाँवो को बनाएंगे आत्मनिर्भर

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्राम स्वराज की कल्पना तभी साकार होगी जब पंचायतें सशक्त होंगी।गांव को प्रधान व सचिव संसाधनों का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बना सकेंगे।उक्त बातें हरहुआ ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित एक दिवसीय प्रधान व सचिव प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत ग्राम पंचायतें स्वयं के आय के स्रोत बढ़ाने के लिए सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाते हुए मौजूद संसाधनों जैसे सीएचसी सेंटर पर हर तरह की सेवाएं देने,आरआरसी केंद्र में एकत्रित कूड़ों की छटाई,बिक्री से आय और ‘एसएलडब्लूएम’ में क्रय टोटो गाड़ी से कूड़ा उठान और हर परिवार से शुल्क लेने,तालाबों में मत्स्य पालन सहित अन्य स्रोत से आय लेने की जानकारी प्रशिक्षक वीरेंद्र श्री वास्तव व शैलजा देवी ने दिया।समापन अवसर पर एडीओ पंचायत रवि सिंह ने कहा कि पांच पंचायतों के प्रधान व सचिव मिलकर अपने पंचायत को एक नई पहचान देकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगें।प्रशिक्षण में सात चयनित ग्राम पंचायतों के कुल 14 प्रधान व सचिव शामिल रहे।समापन अवसर पर प्रमुख रूप से सौरभ श्री वास्तव,आनन्द प्रकाश गोंड,वीरेंद्र कुमार,गणेश कुमार पटेल,दीक्षा श्रीवास्तव,पीयूष सिंह व चंचल रेड्डी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp