एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन ब्लॉक पर सोमवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रचार वाहन गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यह प्रचार वाहन आराजी लाइन विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु जागरूक करेगा।उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा यह जागरूकता अभियान बीस जनवरी तक चलाया जाएगा।इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि विनय कुमार मिश्रा,प्राविधिक सहायक अमरजीत व राजकुमार उपस्थित रहे।


