spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

इक्कीस हजार दियो से जगमग हुआ राम जानकी दरबार काशी में देव दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ भव्य आयोजन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार देव दीपावली बड़े पैमाने पर धूमधाम से मनाई गई।नगर पंचायत गंगापुर में श्री राम जानकी दरबार सहित विभिन्न मंदिरों और तालाबों को 21 हजार दीयों से जगमगाया गया,जिससे पूरा क्षेत्र अलौकिक रोशनी से नहा उठा।काशी में कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली का महापर्व मनाया जाता है।मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक दानव का वध किया था।त्रिपुरासुर के वध के उपलक्ष्य में सभी देवी-देवताओं ने काशी में दीप जलाए थे और तभी से यह परंपरा चली आ रही है।गंगापुर नगर पंचायत में देव स्थानों की साफ-सफाई की गई और मंदिरों सहित पूरे नगर को 21 हजार दीयों तथा रंगोलियों से भव्य रूप से सजाया गया।

इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।सुंदरकांड का पाठ हुआ और भंडारे का आयोजन भी किया गया।देव दीपावली की शाम राम जानकी व रामदयाल मंदिर,काली मंदिर,भास्करा तालाब,भैरवनाथ तालाब,शिव मंदिर,नंगई साव तालाब और शुल्टकेश्वर मंदिर सहित पूरे नगर को दीयों और रंगोलियों से भव्य तरीके से सजाया गया।इस मनमोहक दृश्य को देखकर नगरवासी काफी उत्साहित दिखे।पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।कार्यक्रम में गंगापुर चौकी प्रभारी पवन कुमार,पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप सेठ,समाज सेवक अरविंद मौर्या उर्फ गांधी,सभासद चरनदास गुप्ता,सभासद राजेश केसरी,प्रियांशु अग्रहरी,आदित्य पटवा,प्रिंस अग्रहरी,प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश जैन सहित कई नगरवासी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp