spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया विधायक ने सतपाल महाराज जी के समागम का किया शुभारंभ

spot_img

रोहनिया विधायक ने महाराज जी के विचारों को धारण करने हेतु किया आवाहन श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया क्षेत्र के खनाव अखरी स्थित श्री हंस मानव धर्म मंदिर पर रविवार को मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सतपाल महाराज जी का सत्संग समागम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सतपाल महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत दीप प्रज्वलन कर किया।समागम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।समागम के दौरान रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने उपस्थित धर्म गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त कर आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए सतपाल महाराज जी के विचारों को अपने अंदर धारण करते हुए उनके बताए गए राह पर चलने हेतु आवाहन किया।

विधायक ने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर गुरुजनों का प्रवचन भी सुना।इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ नरेंद्र पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष,रामसनेही पटेल सेक्टर अध्यक्ष,अखिलेश देवराज पटेल जिला उपाध्यक्ष युवा मंच,राजकुमार वर्मा कार्यालय प्रभारी तथा जिला महासचिव,श्याम बली पटेल जिला महासचिव,गोविंद पटेल आईटी सेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp