spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

भठ्ठे पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को ‘स्नेह केंद्र’ करेगी शिक्षित हुआ शुभारम्भ

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भट्ठों पर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों व उनके शिक्षा से वंचित बच्चों की दयनीय स्थिति को देखने के बाद समाज के मुख्य धारा में जोड़ने की पहल करते हुए जन विकास समिति मुर्दहा के तत्वावधान में संस्था द्वारा सोमवार 6 भट्ठे पर ‘स्नेह केंद्र’का शुभारम्भ किया गया।हरहुआ ब्लाक के प्रकाश भट्ठा पुआरीकला,स्नेह भट्ठा कुरौली,शैल भट्ठा रायचंदपुर,काशी भट्ठा जमालपट्टी,जीआरसी भट्ठा जैपार,राजा भट्ठा खारी पर स्नेह केंद्र शामिल है।जिसमें कुल 206 गरीब बच्चे शिक्षा से लाभान्वित होंगे।बच्चों के शिक्षण के साथ साथ,भट्ठे पर काम कर रही गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण,स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाएगा, साथ ही उन्हें जागरूक किया जाएगा।उक्त अवसर पर सभी भट्ठे के मालिक,मुंशी गांव के प्रधान उपस्थित रहे।नवाचार की दिशा में पहल एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है लेकिन शिक्षा का प्रकाश हर प्रवासी तबके के वंचित बच्चों को मिले इस सोच को साकार करने की दिशा में यह कदम बढ़ाया गया है।दो घण्टे की शिक्षण अवधि में बच्चों को बैग,कॉपी,स्टेशनरी दिया गया,साथ ही प्रत्येक दिन सभी बच्चों को पोषण सामग्री जैसे अंडा,मिल्क बिस्किट दिया जाएगा।संस्था के निर्देशक चंद्रन रेमंड्स द्वारा इस मुहिम को पिछले एक वर्ष से लगातार चलाया जा रहा है जो सराहनीय है।मुख्य रूप से इस अवसर पर संस्था के परियोजना अधिकारी अभिषेक मिश्रा,अतुल यादव,पूजा गुप्ता,रामू और अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp