spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

उप जिलाधिकारी राजातालाब ने एसएआर में छुटे हुए लोगों का फॉर्म भरवा कर बनवाये मतदाता

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अर्जुन सिंह महाविद्यालय खजूरी के प्रांगण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अवसर पर मतदाता रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजा तालाब ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि एसएआर में छुटे हुए लोगों का फॉर्म भरवा कर मतदाता बना डालिए।उपस्थित छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया की जिनका उम्र 1जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो चुका है वह सभी लोग फार्म 6 भर कर मतदाता बन जाए।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राजभर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी का मतदाता सूची हर बूथ पर पहुंच गया है गांव के लोग मतदाता सूची को देख ले अगर किसी का नाम किसी कारण बस छूट गया है तो छुटे हुए लोगों से तथा 1 जनवरी 2026 को जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है अनुरोध किया कि वह मतदाता बन जाए।बैठक में मुख्य रूप से समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण शालिनी सिंह तहसीलदार राजातालाब,नायब तहसीलदार सीडीपीओ आराजीलाइन,विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी के बी एल ओ,राजनीतिक दलों के बी एल ए तथा समस्त सुपरवाइजर गण उपस्थित थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp