एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में घर के सामने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।पीड़ित विनय यादव ने ट्रैक्टर चोरी की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी।

इसके साथ ही उन्होंने शिवपुर थाने में लिखित तहरीर देकर ट्रैक्टर बरामद करने की मांग की है,तहरीर लेकर शिवपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


