spot_img
11.1 C
Varanasi
Sunday, January 18, 2026

Buy now

spot_img

व्यापारियों ने किया नए थाना प्रभारी का सम्मान थाना प्रभारी ने गिनाई प्राथमिकता

spot_img

रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौबेपुर व्यापार मंडल की टीम रविवार को चौबेपुर के नवागत थाना प्रभारी रविकांत मलिक का स्वागत करने थाने पर पहुंची। सर्व प्रथम व्यापारियों ने चौबेपुर के नए थाना प्रभारी से मिलकर उनका सम्मान किया और उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर कस्बे की सेवा करने के लिए हर काम में सहयोग का आश्वासन देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी प्राथमिकता गिनाई और बताया कि हम व्यापारियों के सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान रखेंगे। रात्रि में गस्त को और तेजी से बढ़ा देंगे, जिससे कस्बे में किसी प्रकार की कोई चोरी ना हो और कस्बा में सुरक्षा पूरी तरह मुस्तैद रहे।इस मौके पर व्यापार मंडल के एनपी जायसवाल नन्हे संग चौबेपुर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजू सेठ, प्रदीप कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापार मंडल की पूरी टीम अपने नए प्रभारी के साथ है और पूरी टीम व्यापारी सुरक्षा और व्यापारियों सम्मान के लिए कार्य कर रही है। व्यापारी हमारे देश के ऋण है। व्यापारियों का सम्मान अति आवश्यक है। व्यापारियों की यदि कोई कमियां को बताकर उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।कस्बे से आने वाले व्यापारियों को थाने पर सम्मान के साथ उनकी शिकायत को सुनी जाए, जिससे व्यापारियों की टीम थाने का सहयोग करती है।इस दौरान अजय गुप्ता अकेला, मुक्ति मौर्य, बंगाली बाबू सेठ, प्रदीप सेठ, रोहित सेठ, पप्पू सेठ, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश सेठ, रमाशंकर मौर्य, श्याम मोहन गुप्ता संग अन्य व्यापारी मौजूद थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp