विशाल कुमार गुप्ता

राजातालाब/-राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई पुलिस चौकी अंतर्गत मातलदेई चौराहे पर बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।मातलदेई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक साकेत पटेल के नेतृत्व में यह अभियान संपन्न हुआ।इस अभियान में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक गुलाब चंद्र यति सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। बिना हेलमेट,बगैर नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग वाले वाहनों को रोका गया।

संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहनों की भी जांच की गई। चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई।चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चेकिंग के दौरान कुछ वाहन चालकों को मौके पर चेतावनी देकर छोड़ा गया।इस कदम से राहगीरों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।



