spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

हादसे को दावत दे रहा ट्रांसफार्मर:चौबेपुर कस्बे में किसी समय बड़ा हो सकता है बड़ा हादसा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-काशी में कई ट्रांसफार्मर बिजली व्यवस्था के दावों को मुंह तो चिढ़ा ही रहे हैं साथ में हादसों को दावत भी दे रहे हैं।एक तस्वीर चौबेपुर की है जहां पर सड़के के किनारे लगा अव्यवस्थित ट्रांसफार्मर लोगों को डरा रहा है।जानकारी के अनुसार पहले भी यहां हादसा हो चुका है लेकिन सबक नहीं लिया गया है।चौबेपुर कस्बे में वाराणसी गाजीपुर मार्ग पुरानी सड़क के बायीं तरफ विद्युत विभाग द्वारा 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।जो आये दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है।इस ट्रांसफार्मर से सटे कई दुकानें भी हैं।बीच बीच में जब ट्रांसफर में चिंगारी निकलती है तो लोग दूर जाकर खड़े हो जाते हैं।चौबेपुर के ताजीर आलम,ज्ञानू गुप्ता,सोनू गुप्ता का मकान के ऊपर से 11 हजार बोल्ट का हाइटेंशन तार गया हुआ है।दो माह पूर्व मंसूर आलम के मकान के छत पर गीला कपड़ा सूखाने के लिए डाला गया जो आग का गोला बन गया।दो वर्ष पूर्व सोनू गुप्ता अपना मकान बनवा रहे थे अचानक इस ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए जिससे उनका दाहिना हाथ पूरी तरह झुलस गया था।किसी तरह बच निकले।बारिश के दिनों में इस ट्रांसफार्मर से दुर्घटनाओं का डर बना रहता है।उगापुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी बराबर आते हैं फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp