एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के खुशीपुर स्थित भूँसा गोदाम के ठीक सामने दक्षिण दिशा में सर्विस रोड पर संचालित बेल्डिंग के दुकान में घुसकर बाइक सवार दो युवकों ने पैंट के जेब से दस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया है,घटना वारदात पूरी तरह से दुकान मालिक के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई जक्खिनी निवासी रमेश विश्वकर्मा की बेल्डिंग की दुकान खुशीपुर में काव्यांश फैब्रिकेशन वर्कशॉप के नाम से संचालित होता है पर रविवार को दोपहर दो से तीन बजे के करीब एक बाइक पर सवार दो युवक पहुँचे और सीधे बेल्डिंग के दुकान में चले गए जहाँ पैंट की जेब मे रखे पर्स को लेकर भाग निकले पीड़ित रमेश विश्वकर्मा ने रोहनिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पर्स में दस हजार रुपये सहित अन्य जरूरी कागजात भी थे जिसको बाइक सवारों ने लेकर रफू चक्कर हो गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब घर जाने के लिए हमने पैंट को पहना और पर्स नही मिली तब दुकान/मकान मालिक के यहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो उसमें बाइक सवार दो युवकों द्वारा दुकान पर जाना और फिर वहा से आना दिखाई दिया।

पीड़ित ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।वही इस बाबत चौकी प्रभारी भदवर रामकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है सीसीटीवी फुटेज की जाँच कराई जा रही है,जो सीसीटीवी फुटेज पीड़ित द्वारा दिया गया है उसमें बाइक सवार क्लियर नही आ रहे है अगल बगल लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जाँच की जायेगी।


