spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

हाईवे पर मैजिक की टक्कर से युवक की हुई दर्दनाक मौत महिला और बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल शव पीएम को भेज जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस*

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोसड़ा गांव स्थित हाईवे पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

युवक की बाइक में गलत दिशा से आ रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी,जबकि हादसे में बाइक पर सवार महिला और उसकी मासूम बच्ची घायल हो गईं।

हादसे के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई और चोटिल महिला-बच्ची के साथ बिलखती रही।ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और जानकारी पाकर पहुंचे सिपाहियों ने एंबुलेंस बुलाई।दोनों को अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका उपचार जारी है।

भदोही निवासी सुषमा अपने दो बच्चो को लेकर अपने भांजे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर दियाव (राजातालाब) स्थित अपने मायके से वापस अपने गांव लौट रही थीं।जैसे ही उनकी बाइक मिर्जामुराद क्षेत्र के कोसड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंची,कि दक्षिण पटरी पर सामने से गलत दिशा से आ रही एक मैजिक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग सड़क किनारे नाले में जा गिरे।हादसे में बाइक चला रहे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि सुषमा और उनकी दो माह की बच्ची घायल हो गईं।वही एक बच्ची बाल बाल बच गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp