एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोंगलाबीर में ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को समस्त कार्यो की जानकारी प्राप्त करने के लिए बनाये गए वाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात नम्बर से 1 मिनट 2 सेकेंड का अश्लील वीडियो भेजी गयी जिसके बाद ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश ब्याप्त हो गया और ग्राम प्रधान मोंगलाबीर ने मिर्जामुराद पुलिस को तहरीर देकर अश्लील वीडियो भेजने वाले क खिलाफ कार्यवाही की माँग किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मोंगलाबीर के ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश द्वारा गाँव के 250 लोगो को जोड़कर एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया जिसमें राशन वितरण की जानकारी, मनरेगा कार्यो की जानकारी सहित तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक भेजने के लिए बनाया गया जिसमें एक अज्ञात नम्बर 8421730850 द्वारा शुक्रवार को अश्लील वीडियो भेज दी गयी जिसके बाद ग्राम प्रधान ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल थाना मिर्जामुराद पहुँच तहरीर देते हुए उपरोक्त अज्ञात नम्बर की जाँच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की माँग किया था।ग्राम प्रधान मोंगलाबीर सत्यप्रकाश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमारे द्वारा ग्राम पंचायत का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे अन्य ग्रामीण भी एडमिन है किसके द्वारा उस नम्बर को जोड़ा गया यह पता नही चल पाया है।

पुलिस को तहरीर देकर हमने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की माँग किया है अज्ञात नम्बर पर फोन करने पर वह डंगहरिया,राजातालाब सहित तमाम जगहों का रहने वाला अपने आप को बताया उसके बाद फोन को बन्द कर लिया,ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि अगर मिर्जामुराद पुलिस कार्यवाही नही करती है तो हम सभी लोग उच्चाधिकारियों के यहाँ जाकर कार्यवाही की माँग करेंगे।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय का कहना रहा कि ग्राम प्रधान व भेजने वाले आपस मे बात कर लिए है भेजने वाले ने गलती मानते हुए भेजी गयी वीडियो को डिलीट कर दिया है।ग्राम प्रधान का कहना रहा कि सुलह समझौते का कोई बात नही हुई है,कार्यवाही नही होती है तो वाराणसी कमिश्नरेट के आला अधिकारियों से वार्तालाप किया जायेगा।


