एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जीवन मे अनुशासित रहकर भारतीय संस्कृति व संस्कार में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।सोमवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर महाविद्यालय के राजातालाब परिसर में वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया।इस कार्यक्रम में दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।दोपहर को जलपान के उपरांत बौद्धिक परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के अनुशासन अधिकारी तथा खेल प्रभारी अंगद प्रसाद यादव ने स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का शैक्षिक जीवन में कितना महत्व है इस पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अखिला नन्द सिंह तथा डॉक्टर अर्चना सिंह उपस्थित रही।कार्यक्रम का शुभारंभ तसलीमा ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत से प्रारंभ किया अंत में राष्ट्रगान से समापन हुआ।


