एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महाराज बलवंत सिंह महाविद्यालय गंगापुर वाराणसी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं मतदाता जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर लोकतंत्र मैं मतदान का महत्व विषय पर राजनीति शास्त्र विज्ञान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य व्याख्याता प्रोफेसर सतीश कुमार पूर्व विभाग अध्यक्ष राजनीतिक विज्ञान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक महाराज एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके सम्पन्न हुआ।

प्रोफेसर सतीश राय ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है सभी को इसे उत्सव पूर्वक मानना चाहिए मतदान में सभी मतदाताओं की हिस्सेदारी नितांत आवश्यक है आपका एक मत लोकतंत्र में किसी की तकदीर को बना सकता है देश की तस्वीर को बदल सकता है भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है आपने सभी स्वयंसेवकों से मतदान की शपथ भी दिलाई स्वागत भाषण डॉ अर्चना सिंह ने किया।अध्यक्ष उद्बोधन प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिला नन्द सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन अंगद प्रसाद यादव ने किया।इस अवसर पर प्रोफेसर मंजू मिश्रा प्रोफेसर अलोक कश्यप डॉ उमेश कुमार डॉ अभिषेक अग्निहोत्री डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह डॉक्टर भूपेंद्र कुमार यादव डॉक्टर आशा सिंह डॉक्टर ममता डॉक्टर संगीता डॉक्टर ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


