spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब तहसील से फर्जी एसटी प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कब होगी कार्यवाही एसटी प्रमाण पत्र तो कर दिया जा रहा जांचोपरांत रद्द

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब तहसील से जारी हो रहा फर्जी एसटी प्रमाण पत्र जाँच में किया जा रहा रद्द लेकिन इन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कब की जायेगी कार्यवाही यह यक्ष प्रश्न।जिलाधिकारी ने जिन दो भाइयों का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया है,उनमें एक भरत लाल गोड़ कुशीनगर में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी है।दूसरा वाराणसी के माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशक है।दोनों ने नौकरी के लिए गोड़ की जगह गोंड का एसटी प्रमाण पत्र लगाए।राजातालाब तहसील के कोईली (लच्छिरामपुर) निवासी भरत लाल गोड़ के खिलाफ 2023 में गांव के ही सुशील कुमार तिवारी ने फर्जी प्रमाण लगाने की शिकायत की थी।आरोप था कि 2015 में भरत लाल गोड़ ने राजातालाब तहसील से फर्जी तरीके से गोंड का एसटी प्रमाण पत्र बनवाकर पढ़ाई और नौकरी में लगाया है।जबकि गोड़ जाति भड़भूजा हैं,जो ओबीसी वर्ग में आता हैं।डीएम की अध्यक्षता वाली जातिप्रमाण पत्र सत्यापन समिति को जांच में शिकायत सही मिली।समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp