spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के गले से दिनदहाड़े लाखो की चेन लूट उचक्के हुए फरार लूट की घटना से मचा हडकम्प जाँच में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। मिल्कीचक रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली।पीड़िता प्रवेश सिंह बढईनी कला की रहने वाली हैं।वह आराजी लाइन ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ब्लॉक अध्यक्ष हैं।शनिवार सुबह करीब दस बजे वह अपने पति विनोद सिंह के साथ बाइक से राजातालाब बाजार से पूजा सामग्री खरीदकर लौट रही थीं।मोहनसराय-अदलपुरा रोड स्थित मिल्कीचक रेलवे ओवरब्रिज पर दो युवकों ने उनकी बाइक को टारगेट किया।बाइक के पीछे बैठे युवक ने मौका देखकर प्रवेश सिंह के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया।चेन की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मोहनसराय चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp