spot_img
15.1 C
Varanasi
Sunday, January 18, 2026

Buy now

spot_img

प्रभारी निरीक्षक राजातालाब बनाये गए दयाराम आज करेंगे पदभार ग्रहण,राजू कुमार सम्भालेंगे थाना लक्सा की कमान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

नवागत प्रभारी निरीक्षक राजातालाब दयाराम।

वाराणसी/-सोमवार रात पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी मे कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पाँच सहायक पुलिस सहायक आयुक्तों सहित आठ थाना प्रभारी का स्थानांतरण कर नई नियुक्ति दी गयी है।प्रशासनिक आवश्यक्ताओं एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नांकित निरीक्षक/उप निरीक्षक को उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है।एसीपी स्तर पर बदलाव-सहायक पुलिस आयुक्तों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी विधुश सक्सेना को सायबर अपराध के साथ एसीपी सारनाथ की मिली जिम्मेदारी श्रीमती प्रज्ञा पाठक जो अभी तक सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली थीं,वह अब अवकाश पर चली गई हैं।

नवागत थानाध्यक्ष लक्सा राजू कुमार।

अतुल अंजान त्रिपाठी,जो पहले सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध थे,अब उन्हें कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शुभम कुमार सिंह,जो सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय थे,अब दशाश्वमेध के नए सहायक पुलिस आयुक्त होंगे।विजय प्रताप सिंह,जिन्हें सारनाथ की जिम्मेदारी मिली थी,अब वह सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा के साथ सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा/आंकिक/अपराध/एएचटीयू /प्रोटोकॉल / महिला अपराध/जनसुनवाई / जल व पर्यटक पुलिस का पर्यवेक्षण होंगे।विदुष सक्सेना जो सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध का कार्यभार संभाल रहे थे,उन्हें सारनाथ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।वह अब दोनों कार्यभार देखेंगे।थाना प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र में बदलाव इसके अलावा,आठ थाना प्रभारियों का भी स्थानांतरण किया गया है ताकि व्यवस्था और भी दुरुस्त हो सके।विमल कुमार मिश्रा,जो प्रभारी निरीक्षक चौक थे,अब आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक होंगे।विरेन्द्र कुमार सोनकर,जो आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक थे,अब शिवपुर थाने की कमान संभालेंगे।विजय कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेध से प्रभारी निरीक्षक चेतगंज बनाए गए हैं।

दिलीप कुमार मिश्रा,जो चेतगंज के प्रभारी निरीक्षक थे,अब उन्हें चौक थाने की जिम्मेदारी मिली है।जगदीश कुशवाहा प्रभारी निरीक्षक शिवपुर से अब पुलिस लाइन में भेजे गए हैं।दयाराम प्रभारी निरीक्षक लक्सा से अब राजातालाब के प्रभारी निरीक्षक होंगे।राजू कुमार जो अभी तक राजातालाब के थानाध्यक्ष थे,अब उन्हें लक्सा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।उप निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह(नवागंतुक) पुलिस लाइन में थे,उन्हें दशाश्वमेध का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp