एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार ने बुधवार को चौबेपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।उनके थाने पहुंचने पर पहले गार्द की सलामी दी गई।इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण शुरू किया।सबसे पहले प्रमोद कुमार ने प्रशासनिक भवन,बैरक,सीसीटीएनएस कप्यूटर कक्ष,मालखाना,महिला हेल्प डेस्क,हवालात,मेस का निरीक्षण किया।थाने में लावारिस और मुकदमों के सिलसिले में जब्त वाहनों के बारे में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिया।

थाना परिसर मे खड़े लावारिस व मुकदमाती वाहनों तथा कार्यालय के रजिस्टरों व अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया तथा सम्यक विधिक कार्यवाही करते हुए लम्बित मालों के निस्तारण के साथ थाना प्रांगण में खराब हुए जनरेटर सेट को बनवाने हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं थाना हेड को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।थाना परिसर मे बाउंड्री निर्माण के सम्बन्ध में कर्मचारियों से फीडबैक लिया तथा प्राप्त सुझावों को अमल में लाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना के महत्वपूर्ण रजिस्टरों-त्यौहार रजिस्टर,अपराध रजिस्टर,ग्राम अपराध रजिस्टर,साम्प्रदायिक विवाद एवं सूचना रजिस्टर,जमानत रजिस्टर,बीट सूचना रजिस्टर,आर्डर बुक तथा पैरवी रजिस्टर के साथ मलखाने मे रखे राइफल कारतूस अन्य सामानो का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस दौरान एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अजीत कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम उपस्थित रहे।


