रिपोर्ट:अजय कुमार गुप्ता

राजातालाब/-राजातालाब पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित धर्मशाला और मंदिर पर दबंगों के कब्जे का आरोप सामने आया है।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार,राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग के पास बने धर्मशाला और मंदिर पर दबंगों का कब्जा है।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंदिर धर्मशाला के जीर्णोद्धार का काम कराया जा रहा है।

तो वही एक खबर निकालकर के सामने आ रही है कि परिक्रमा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी मंदिर और धर्मशाला पर वहीं के कुछ लोगों का कब्जा है आरोप है कि दबंगों ने धर्मशाला पर अवैध कब्जा कर रखा है,जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है वही स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि इस धर्मशाला को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए
देखना होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और धर्मशाला को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।


