एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विद्युत विभाग जर्जर संसाधनों से हांफ रहा है।आलम यह है कि जंसा राजातालाब रोहनिया सेवापुरी क्षेत्र में जर्जर पोलों के सहारे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लोगों की मांग के बावजूद भी जिम्मेदारों का ध्यान न दिया जाना यह साबित कर रहा है कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधुत उपकेंद्र दीनदासपुर से पोषित गाँव देईपुर खेल मैदान में लगा ग्यारह हजार का हाईटेंशन लाइन के लोहे की पोल की हालात इन दिनों दयनीय हो चूकी है।एचटी लाइन की लोहे की पोल नीचले हिस्से की पूरी तरह से सड़ गयी है विद्युत पोल जर्जर हो चुके हैं।लोहे के पोल जहां जंग खाकर गिरने को हैं। वहीं सीमेंट के पोल की जड़े हिल गईं हैं।

इससे आए दिन लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।शिकायतों के बावजूद भी विभाग द्वारा संज्ञान न लेना कहीं न कहीं से विभाग की शिथिलता का परिचय दे रहा है।वही बड़ौरा बाजार के रहने वाले समाजसेवी ऋषि दूबे ने बताया कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदारों के ध्यान नहीं देने से यह स्थिति है।विद्युत पोल की समस्या के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।वही रिंकू का कहना रहा कि जबसे विद्युत पोल लगा है देखरेख के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई न तो अधिकारी और न ही कर्मचारी आते हैं।कब विद्युत पोल गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।अनिल ने कहा कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल की समस्या बरकरार है।कई बार इसके लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन समाधान नहीं हुआ।


