spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

वाराणसी नगर निगम का नया सदन भवन तीन सौ पार्षदों की क्षमता वाला सदन हाल होंगी तमाम सुविधाएं अगले माह से शुरू होगा निर्माण

spot_img

विशाल कुमार गुप्ता

राजातालाब/-नगर निगम का नया छह मंजिला सदन भवन सितंबर माह से बनना शुरू होगा। यह भवन दिसंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। नए भवन के निर्माण हेतु जिस भूमि का चयन किया गया है,वहां स्थित सभी कार्यालयों को पहले ही अन्य भवन में स्थानांतरित किया जा चुका है।सूत्रों के अनुसार नया भवन 70 हजार वर्गफीट में बनेगा। इसमें 300 पार्षदों की क्षमता वाला सदन हाल, महापौर कक्ष, पार्षद कक्ष, प्रशासनिक खंड एवं कार्यालयों की व्यवस्था होगी। भवन में अलग-अलग विभागों के लिए विशेष विंग, डेटा सर्वर सेंटर, पीए सिस्टम, पावर बैकअप, सीसीटीवी, लिफ्ट, फर्नीचर, स्पीकर्स और आधुनिक फायरफाइटिंग सुविधाएं होंगी।प्रदेश के नगर विकास विभाग ने परियोजना को मंजूरी देते हुए पहली किस्त जारी कर दी है। शासन से परीक्षण के बाद 96.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगम अपनी स्रोतों से जुटाएगा। इसके अतिरिक्त शेष राशि नगर विकास विभाग एवं वित्तीय संस्था सिडको से मिलेगी।सरकार की ओर से 25.46 करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। नगर निगम के मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि सितंबर माह से निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा। नया सदन भवन बनने के बाद नगर निगम के कामकाज में काफी सहूलियत होगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp