spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब बनाये गए राजेश कुमार मौर्य व हरहुआ चौकी की कमान संभालेंगे विवेकानंद द्विवेदी बधाईयों का लगा तांता

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

नवागत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब राजेश कुमार मौर्य।

वाराणसी/-पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने मंगलवार को चार चौकी प्रभारी सहित दो उप निरीक्षक का स्थान्तरण करते हुए तत्काल प्रभाव से नव नियुक्त तैनाती स्थान पर रवाना करने का निर्देश सम्बंधित को दिया है।स्थान्तरण के क्रम में वाचक कार्यालय एडीसीपी गोमती जोन सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य को चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है,वही चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रहे उप निरीक्षक रोहित दूबे को थाना राजातालाब पर सम्बद्ध किया गया है

नवागत चौकी प्रभारी हरहुआ विवेकानंद द्विवेदी।

चौकी प्रभारी खजुरी रहे उप निरीक्षक विवेकानंद द्विवेदी को चौकी प्रभारी हरहुआ की जिम्मेदारी सौंपी गयी।चौकी प्रभारी कछवा रोड उप निरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल को चौकी प्रभारी खजुरी,थाना मिर्जामुराद पर तैनात उप निरीक्षक रामचंद्र यादव को चौकी प्रभारी कछवा रोड व चौकी प्रभारी हरहुआ उप निरीक्षक अभिषेक राय को थाना बड़ागांव से सम्बद्ध किया गया है।आपको बता दे कि नवागत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब राजेश कुमार मौर्य पूर्व में थाना मिर्जामुराद,चौकी प्रभारी परमपुर सहित एडीसीपी कार्यालय गोमती जोन इत्यादि जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके है और चौकी प्रभारी कछवा रोड बनाये गए उप निरीक्षक रामचंद्र यादव भी पूर्व में चौकी खजुरी सहित थाना मिर्जामुराद पर बीते कई वर्षों से अपनी सेवा दे रहे थे जिन्हें अब चौकी प्रभारी कछवा रोड बनाया गया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp