एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस गोमती जोन में एक चौकी प्रभारी समेत सात उपनिरीक्षकों व आधा दर्जन आरक्षी मुख्य आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने चौकी प्रभारी जक्खिनी थाना राजातालाब सहित 13 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति और रिक्तियों के सापेक्ष एसआई व कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर किया गया है।

ट्रांसफर सूची में मुख्य रुप से उप निरीक्षक रोशन प्रताप सिंह को गोमती जोन से थाना बड़ागांव,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप कुमार सिंह को थाना कपसेठी,उप निरीक्षक अजय कुमार तिवारी को गोमती जोन से एसएसआई मिर्जामुराद,उप निरीक्षक आदित्य सेन सिंह को गोमती जोन से थाना बड़ागांव,उप निरीक्षक आंशु पांडेय को गोमती जोन से थाना जंसा,उप निरीक्षक सत्यम तिवारी को गोमती जोन से चौकी प्रभारी जक्खिनी थाना राजातालाब की जिम्मेदारी जहाँ दी गयी है वही तत्कालीन चौकी प्रभारी खजूरी उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ला को गोमती जोन से थाना राजातालाब के साथ साथ मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सरोज को थाना राजातालाब से हेड मुहर्रिर थाना जंसा,मुख्य आरक्षी श्याब बाबू सोनी को हेड मुहर्रिर जंसा से थाना कार्यालय जंसा,मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार को थाना जंसा से हेड मुहर्रिर थाना राजातालाब,मुख्य आरक्षी महेन्द्र कुमार पटेल को थाना जंसा से थाना मिर्जामुराद,आरक्षी अभिजीत वर्मा को गोमती जोन से थाना फूलपुर सहित आरक्षी रोहित कुमार को गोमती जोन से थाना राजातालाब पर नवीन तैनाती दी गयी है।


