एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शारदीय नवरात्रि और ज्योतिया पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए राजातालाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार के अध्यक्षता में तीनो चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और फुट पेट्रोलिंग की।निरीक्षण के दौरान पूजा पंडाल,मूर्ति स्थापना स्थल,विसर्जन घाट और मुख्य मार्गों का जायजा लिया गया।साथ ही रास्तों में हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

थाना प्रभारी ने दुकानदारों पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान सभी का सहयोग जरूरी है।अगर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे या किसी तरह की अफवाह फैले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर महिला सुरक्षा के लिए विशेष गश्त और सहायता केंद्र की व्यवस्था करने की जानकारी दी है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की तैयारियों की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।प्रशासन का कहना है कि सभी लोगों से शांति,सफाई और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की गई है ताकि त्योहार सुरक्षित और सुखद माहौल में मनाया जा सके।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार,चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे,चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल,चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप सिंह,उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,उप निरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव,उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार,महिला उप निरीक्षक मानसी यादव,उप निरीक्षक अजब सिंह,उप निरीक्षक अंकुर सहित समस्त पुलिस टीम उपस्थित रहे।


