एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौखंडी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित गहरपुर गाँव के पास रविवार देर शाम 8 बजे 22 वर्षीय बीएससी फोर्थ ईयर के छात्र की ट्रेन से कटकर जहां मौत हो गयी वही परिजन इसे आत्महत्या नही हत्या का आशंका जता रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर गाँव निवासी त्रिभुवन पटेल ने जंसा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पुत्र अजय पटेल की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को भेज विधिक कार्यवाही में जुटी।अजय की मौत की खबर लगते ही माँ रेखा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

वही मृतक के चचेरे भाई विकास पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अजय ने आत्महत्या नही किया है उसकी हत्या की गयी है क्योकि अजय के पैर को तोड़ा गया है शरीर मे किसी प्रकार की चोट की निशान नही है अजय को किसी के द्वारा फोन करके बुलाया गया और उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है जिससे सर का आधा हिस्सा कटा है।

मृतक अजय बीएससी फोर्थ ईयर का छात्र था और वह कालिकाधाम पीजी कालेज से पढ़ाई करता था।मृतक इकलौता वारिश था।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा का कहना रहा कि रविवार देर शाम नीलांचल एक्सप्रेस से अजय की कटकर मौत हुई है मृतक के पिता द्वारा तहरीर देकर जानकारी दी गयी है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।


