एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक के मुर्दहा ग्राम पंचायत में स्थित आधुनिक साज सज्जा से परिपूर्ण अमृत सरोवर पर अवांछनीय तत्वों ने सीमेंटेड कुर्सी व फेसिंग वायर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने अमृत सरोवर पहुंचकर चारो तरफ निरीक्षण किया तो पता चला कि अवांछनीय तत्व घुसकर सीमेंटेड कुर्सियों को तोड़ फोड़ कर उलट दिया और नुकसान किया।फेसिंग वायर तोड़ दी। अवांछनीय अज्ञात तत्वों के खिलाफ मुर्दहा पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।


