spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

पैतृक गाँव रखौना से ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार युवा समाजसेवी नेता मुकुंद सिंह उर्फ आशुतोष सिंह मैदान में युवाओ सहित ग्रामीणों में हर्ष

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत रखौना से आगामी ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार युवा समाजसेवी नेता मुकुंद सिंह उर्फ आशुतोष सिंह के मैदान में उतरकर चुनाव लड़ने की घोषणा होते हैं युवाओं सहित ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। ग्राम पंचायत रखौना के प्रत्येक बस्तियों में इन दिनों बस रखौना के लाल युवा समाजसेवी मुकुंद सिंह की ही चर्चाएं चहुँओर चुनाव संबंधित मुद्दे को लेकर हो रही है।गांव के लोगों ने फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर सही सोशल मीडिया पर भी मुकुंद सिंह के बैनर को शेयर करते हुए समर्थन देने का कार्य जोरों पर कर रहे हैं।

वही मीडिया से बातचीत करते हुए ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार मुकुंद सिंह उर्फ आशुतोष सिंह ने बताया कि गांव के लोग अगर साथ दिए तो इस बार की चुनाव बहुत ऐतिहासिक और कांटे की टक्कर जैसी होगी,चुनाव जीतने के बाद जो कार्य गांव में अधूरा रह गया है और कुछ कार्य हुआ ही नहीं है उसको प्राथमिकता के आधार पर कराने का संकल्प लेता हुँ और कराकर दिखाऊंगा इतना ही नही गरीबों के लिए शासन सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत दिलाने का कार्य करते हुए ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करूँगा व गरीब असहायों के लिए जो भी मदद होगा हर संभव मदद किया जाएगा जैसे किसी गरीब के बेटी की शादी,किसी गरीब परिवार में किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होना,स्वास्थ्य संबंधित सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के बाबत समाधान करने का कार्य सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से किया जाएगा।फेसबुक पर चुनावी बैनर शेयर कर समर्थन देने वालों में अभिषेक दीक्षित सोनू अजय तिवारी अमित सिंह उर्फ रतन प्रधान सहित दर्जनों लोग रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp