एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के भीमचंडी निवासी बिहारी लाल के परिवार में उस समय राहत और खुशी की लहर दौड़ गई,जब पुलिस ने उनके लापता साले अमरनाथ (पुत्र पंचम) को सकुशल खोज निकाला।अमरनाथ 26 जुलाई से लापता थे,जिससे परिवार अत्यधिक चिंतित और परेशान था।परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की।

वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक तिवारी,उप निरीक्षक प्रदीप पांडेय और उप निरीक्षक सूरज चौरसिया के संयुक्त प्रयासों से अमरनाथ को राजातालाब कस्बे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।अमरनाथ को जब उनके जीजा बिहारी लाल के सुपुर्द किया गया,तो परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए।कई दिनों से खोए हुए अपने बेटे-समान परिजन को पाकर पूरा परिवार भावुक हो गया।

स्थानीय नागरिकों ने राजातालाब पुलिस की इस मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।लोगों का कहना है कि अगर हर मामला इसी तरह गंभीरता से लिया जाए, तो समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत होगा।


