एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद बाजार स्थित सार्वजनिक धर्मशाला परिसर के पुराने कुएं पर हो रहे कब्जे और अवैध गतिविधियों को लेकर क्षुब्ध ग्रामीणों और व्यापारियों ने शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप कानूनी कार्रवाही की माँग की है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ग विशेष के लोगों के साथ अन्य स्थानीय लोग मिलकर सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं,प्रार्थना पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि धर्मशाला परिसर का यह कुआं वर्षों पुराना और सामाजिक महत्त्व का है। यहां कब्जे की कोशिश कर कुएं को पाटने और निजी उपयोग के लिए दीवार खड़ी करने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं।

इस पूरे मामले को लेकर पहले ही व्यापार मंडल और ग्रामीण प्रधानमंत्री कैंप कार्यालय दुर्गाकुंड और जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंप चुके हैं।अब तहसील दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है,ताकि स्थानीय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा कर सके।इस मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी पप्पू ,ब्यापारमण्डल के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पिंटू,गौरव गुप्ता,मुकेश,श्याम बिहारी आदि लोगो ने बताया कि सार्वजनिक स्थल के आजादी के लिए ग्रामीण जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


