spot_img
38.8 C
Varanasi
Thursday, March 12, 2026

Buy now

spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना वाराणसी में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी रुपये छीनने का आरोप पहुंचे एसीपी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी के चितईपुर थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक और सिपाही ने अखिलेशपुर के रहने वाले बीजेपी के पूर्व कर्मदेश्वर मंडल के अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति के सदस्य जितेंद्र केसरी उर्फ बबलू केसरी से दुर्व्यवहार करते हुए उनको थाने पर ले जाकर मोबाइल-पर्स जमा करा कर बैठा दिया।देर रात में किसी तरह बबलू थाने पर से अपने घर गए और भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को व्हाट्सएप पर मैसेज लिखकर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी।दुर्व्यवहार की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के आधा दर्जन से अधिक की संख्या में पार्षद वह पार्षद प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चितईपुर थाने पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे।मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चितईपुर प्रवीण कुमार धरना देने वालों को समझने का प्रयास किया लेकिन धरना देने वाली उनकी एक नहीं सुने हैं।मौके पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार धरने पर बैठे बीजेपी पार्षद व कार्यकर्ताओं से बातचीत की। धरने पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी मांग पर अड़े हैं।जितेंद्र का आरोप है कि रात में चितईपुर की तरफ से घर वापस लौट रहे थे।बरईपुर स्थित धर्मवीर नगर कॉलोनी के मोड पर एक वाहन चालक दुर्घटना करके भाग रहा था।स्थानीय लोग उसको दौड़ा रहे थे।देर रात में भीड़ देखकर जितेंद्र वहां रुक गए और वहां मौजूद एक दरोगा और सिपाही से वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने पर भिजवाने के लिए कहा।आरोप है कि फोर्स पहुंचने पर दरोगा व सिपाही पहले जितेंद्र के ही साथ गाली-गलौज करते हुए थाने ले जाकर उनका मोबाइल-पर्स जमा करा कर बैठा दिया।उनके पर्स में रखा दस हजार रुपये गायब कर दिया।धरना देने वालों में सुसुवाही वार्ड के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू,करौंदी वार्ड के पार्षद श्याम भूषण शर्मा,छित्तूपुर वार्ड के पार्षद महेंद्र पटेल,सीर गोवर्धनपुर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि राम सिंह यादव,कल्लू पहलवान,पार्षद विनीत सिंह,सूजाबाद वार्ड के पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पर मौजूद थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp