spot_img
9.1 C
Varanasi
Tuesday, January 13, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ कर खिचड़ी प्रसाद का हुआ वितरण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के किनारे स्थित हनुमान मंदिर(उड़िया बाबा,ध्रुवेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण) पर ‘जय श्री राम सेवा समिति संस्थान हरहुआ’ द्वारा सुंदर कांड पाठ के बाद खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया।समिति के व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,अभय मौर्य,सचिन दुबे व विशाल पटेल के अनुसार श्री रामचन्द्र जी के सेवक हनुमान जी का पंचकोशी मार्ग के किनारे पगधुली इस जगह को पवित्र बना दिया जहाँ लोग अपनी कामना,मन्नते लेकर पहुंचते हैं

दर्शन पूजन करते हैं उनका दुःख दूर हो जाता है।हर शनिवार को दीन दुखियों,असहायों,व्यवसायियों सहित आस पास गाँवों के महिला पुरुष बड़ी संख्या में पधारते हैं। उनको प्रसाद के रूप में खिचड़ी खिलाकर पुण्य कार्य को शुरू किया गया है।समिति के मनोहर पटेल,अमलेश मौर्य, गिरीश पांडेय,राघवेंद्र भारद्वाज,जयप्रकाश सहित सभी सदस्य पुण्य प्राप्त करने के कामना से हनुमान जी की महती कृपा को लेकर उनके श्री चरणों मे सेवा का कार्य कर धन्य हो रहे हैं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp